देहरादून/ वीपीडीओ भर्ती का पेपर लीक होने के सात साल बाद उसके आरोपी अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसने जा रहा है।आयोग ने 35 अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। जवाब आने के बाद आयोग इन सभी पर पांच साल का प्रतिबंध लगाएगा।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने छह मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी ।भर्ती में ओएमआर शीट को दो सप्ताह तक गुप्त जगह पर रखकर उसमें छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे।
इसका परिणाम उसी साल 26 मार्च को जारी कर दिया गया था। दो सगे भाई टॉपर बन गए थे तो ऊधमसिंह नगर जिले के एक ही गांव के 20 से अधिक युवाओं का चयन हो गया था। इस मामले की जांच हुई थी परन्तु कार्रवाई नहीं हुई थी।