रानीखेत, 200 फीट गहरी खाई में गिरा बाइक सवार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  ताड़ीखेत विकासखंड के ग्राम तड़ी ज्यूली निवासी भीम सिंह पुत्र मोती सिंह की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मद्द से घायल को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 कोरोना से जुड़ी बुरी ख़बर, भारत तेज़ी से फैल रहे संक्रमण वाले पांच देशों में हुआ शामिल, एक दिन में आए रिकार्ड तोड केस,11 लोगों की संक्रमण से हुई मौत।

जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर भीम सिंह को गुलदार दिखाई दिया था। घबराहट में दुर्घटना हो गई। भीम सिंह रानीखेत में राशन की दुकान पर काम करता है। कल शाम दुकान से छुट्टी के बाद अपने घर जा रहा था। घर वापसी के वक्त होटल कलावती से करीब 300 मीटर आगे जाकर उनकी बाइक करीब रोड से 200 फीट नीचे गिर गई। रात का समय होने के कारण उनकी खोजबीन नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि भीम सिंह को उस जगह पर बाघ दिखाई दिया। जिससे घबराहट से यह दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी, राज्य की इन योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा।

पटवारी प्रियंका जोशी ने बताया कि मुझे यह सुचना प्रातः 7 बजे दूरभाष पर प्राप्त हुई। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से भीम सिंह पुत्र मोती सिंह को गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में लाया गया। जिसका डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां रोड़ पार करते वक्त, लेपर्ड कैट का हुई मौत, गुलदार के शावक होने की उड़ी अफवाह।

उन्होंने यह भी कहा कभी ढूंढ – खाजबीन के बाद करीब 9ः30 बजे घायल अवस्था में मिले, जो अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। परिवार जनों की तरफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं गई है। वहीं उपचार कर रहे डॉक्टर का कहना है कि को गम्भीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद मरिज को भर्ती करा दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *