मसूरी सड़क हादसे का अपडेट, 3 लोगों की मौत कई लोग घायल

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ मसूरी सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है उत्तराखंड रोडवेज की बस जिसमें 36 यात्री सवार थे शेरगढ़ी के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉 श्रीनगर, ट्यूलिप गार्डन को निहारने के लिए 10 दिन के अंदर पहुंचे 1 लाख से ज्यादा लोग।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आइटीबीपी, अग्निशमन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, घायलों को खाई से निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 सतर्क रहने की चेतावनी>>> चमोली जिले में अगले 24 घंटे में आ सकता एवलांच।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति मुख्यमंत्री ने संवेदना ब्यक्त की है घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मुख्यमंत्री ने कामना की है साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *