


न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा
नवनियुक्त एसएसपी अल्मोड़ा का नशे पर ताबड़तोड़ प्रहार
शराब तस्कर के बाद अब 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार नवसृजित थाना देघाट पुलिस की गिरफ्त में आये मेरठ के 02 गांजा तस्कर स्विफ्ट डिजायर में ले जा रहे थे लगभग तीन लाख का गांजा भरकर।
यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, मेडिकल कालेज से एक दर्जन डाँक्टरों के पिथोरागढ स्थानांतरण करने के खिलाफ काँग्रेसजनों ने फूँका प्रदेश के स्वास्थ्य एंव जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत का पुतला।
अल्मोड़ा/ रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही नशामुक्त अल्मोड़ा को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए समस्त सीओ/थाना/चौकी/ एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।
यह भी पढ़ें 👉 मंहगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी।
दिनांक 28.02.2023 को सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL3CBS-4434 को रोककर चैक किया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 18.911 कि0ग्रा0 गांजा बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नवसृजित थाना देघाट में NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई । तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया।
यह भी पढ़ें 👉 चमोली, उत्तराखंड में यहां शादी की खुशियां हुई मातम में तब्दील, बरातियों से भरा वाहन समाया गहरी खाई में 2 की मौत 10 गम्भीर घायल।
मामले में थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी ने बताया कि दोनों तस्कर गांजे को पौड़ी जनपद क्षेत्र से एकत्र कर मेरठ की ओर ले जा रहे थे, तस्करों का उद्देश्य गांजे की छोटी छोटी पुड़िया युवाओं में बेचकर उनको नशे के जाल में फंसाना व अधिक लाभ अर्जित करना था ।
अभियुक्तों का विवरण
1- शुभम कुमार उम्र-26 वर्ष पुत्र तिमराज सिंह निवासी वार्ड नं0-25 सैक्टर-03 जाग्रति विहार थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ उ0प्र0।
यह भी पढ़ें 👉 यहां गुलदार की खाल के साथ पुलिस ने किया 4 लोगों को गिरफ्तार, 5 लाख रुपए में जा रहे थे बेचने।
2- नीरज चौहान उम्र-36 वर्ष पुत्र तेजेन्द्र सिंह चौहान निवासी वार्ड नं0-25 सैक्टर-03 जाग्रति विहार थाना मेडिकल कालेज जिला मेरठ उ0प्र0।
बरामदगी- कुल 18.911 कि0ग्रा0 गांजा
कीमत- 2,83,665 रु0
गिरफ्तारी टीम-
1-थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी
2-हे0कानि0 मनोज कुमार पाण्डे
3-हे0कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी
4-कानि0 नीरज सिंह














