उतराखंड के 5 जिलो में हो सकती है होली के दिन बारिश।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। ऐसे में बारिश की संभवना कम ही है। राजधानी देहरादून में भी बादलो की परत सूरज की चमक को रोक नहीं पा रही है। आज 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कल होली के दिन आठ मार्च को पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने कुचला 9 लोगों को, 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 4 गम्भीर रूप से घायल।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आठ मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कही बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही बर्फभारी देखने को भी मिल सकती है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 एसओजी/ANTF व सल्ट पुलिस ने 15.27 किग्रा गांजे के साथ मुरादाबाद, अलवर से आए 02 तस्करों को किया गिरफ्तार।

इसके बाद नौ मार्च से लेकर 11 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

मंगलवार सात मार्च की सुबह लगभग दस बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के लगभग पहुंच गया था। इसके अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। कल होली के दिन आठ मार्च को भी इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां मां और दो बेटों की मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी।

10 और 11 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। 12 से 15 मार्च तक अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच सात, आठ, 11, 12, 13, 14 मार्च को देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *