बड़ी खबर, उतराखंड में यहां पत्नी ने डॉक्टर पति पर लगाए गंभीर, आरोप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ पत्नी को जान से मारने की धमकी देने और उसे अपमानित करने के आरोप में डॉक्टर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दम्पत्ति डॉक्टर हैं। डॉक्टर पत्नी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में फिर से भारी बारिश के आसार, जारी हुआ येलो अलर्ट

और अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें क्या है पूरा मामला

पीड़िता का मायका गणाई गंगोली पिथौरागढ़ जनपद है। जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर ने लमगड़ा के अस्पताल में तैनात अपने डॉक्टर पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी मां के साथ पति से मिलने उनके आवास पर पहुंची। आरोप है कि जब उसने दरवाजा खटखटाया तो पति के साथ एक महिला भी बाहर आई। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला के बारे में पूछने पर पति ने उससे और उसकी मां के साथ अभद्रता शुरू कर दी। कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉 विधान सभा अल्मोड़ा की लोक निर्माण विभाग की समस्त सड़कों का तत्काल सुधारीकरण/मरम्मत/डामरीकरण कराए सरकार-कर्नाटक।

जल्द ही डॉक्टर से की जायेगी पूछताछ उस महिला ने भी डॉक्टर को अपना पति बताते हुए उसके साथ अभद्रता की। दोनों ने ही उसे और उसकी दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने थाने पहुंचकर डॉक्टर पति के खिलाफ तहरीर सौंपी।

जल्द ही डॉक्टर से की जायेगी पूछताछ

उस महिला ने भी डॉक्टर को अपना पति बताते हुए उसके साथ अभद्रता की। दोनों ने ही उसे और उसकी दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने थाने पहुंचकर डॉक्टर पति के खिलाफ तहरीर सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां यहां वन विभाग के दो कर्मचारियों व दो पुलिसकर्मियों ने मिलकर कार चालक को उतारा मौत के घाट, चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पत्नी की तहरीर मिलने के बाद डॉक्टर पति के खिलाफ धारा 504, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *