उत्तराखंड के बागेश्वर जिला सुबह-सुबह थर्राया भूकंप के झटकों से।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से थरथराई है। मंगलवार सुबह बागेश्वर जिले में भूकंप महसूस के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। सुबह-सुबह आए झटकों के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए और ऑफ्टरशॉक की आशंका के चलते वापस घरों में जाने से कतराते हुए नजर आए। भूकंप का असर हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक महसूस किया गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण में नवजात की मौत के बाद हुआ जबरदस्त हंगामा आक्रोशित लोगों ने अस्पताल का मुख्य गेट किया बंद।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। हालांकि भूकंप के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा लेकिन राहत की बात यह रही कि जनपद में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड पुलिस को भ्रष्ट बताकर किसान ने खुद को मारी गोली कहा मेरे शरीर के अंग बेचकर एसएसपी के साथ ही अन्य कर्मचारीयों को दे देना पैसा।

प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कम तीव्रता के भूकंप सामान्य हैं लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्र होने के कारण लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *