22 तारीख को गंगोत्री और 23 को भैयादूज के दिन शीतकाल के लिए बंद होंगे यमनोत्री नाम के कपाट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ 22 को गंगोत्री और 23 को भाई दूज के दिन बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट दशहरे के दिन निकलेगा मुहूर्त
30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। दो मई को केदारनाथ व चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। लेकिन बीते दिनों आपदा के कारण यात्रा थमी रही। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 45 लाख पार हो गया है। चारधाम यात्रा अब अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज झमाझम बारिश के साथ ठंड देगी दस्तक इन जनपदों में होगी बारिश।

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर 23 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। कपाट बंद का मूहूर्त दो अक्तूबर को विजयदशमी के पर्व पर निकाला जाएगा। गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि नवरात्र के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि और मूहूर्त को पंचांग के अनुसार निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली में कुमाऊनी भाषा साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक, नई कार्यकारिणी का गठन।

उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की विग्रह डोली में भोगमूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना किया जाएगा। 22 अक्टूबर की रात में गंगा की डोली मुखबा गांव से लगभग दो किमी की दूरी पर स्थित मार्कडेंय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद अगले दिन 23 अक्तूबर को दोपहर में गंगा जी की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी। वहां पर गंगा मंदिर में उनकी भोगमूर्ति को विधिविधान से शीतकाल के छह महीने के लिए स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से आए 25 आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस प्रशिक्षार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 08वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कैंप गौचर, चमोली में संपन्न हुआ।

वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर 23 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसका मूहूर्त दो अक्टूबर को विजयदशमी के पर्व पर पंचांग के मुताबिक निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *