पौड़ी, शादी समारोह से वापस आ रहा वाहन समाया 60 मीटर गहरी खाई में एक महिला की मौत 4 घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत दैहलचौरी सड़क पर रविवार सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50-60 मीटर नीचे खाई में जा समाई। हादसे में एक महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां अनियंत्रित वाहन ने रौंदा सहायक उधोग अधिकारी को मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10:30 बजे चौकी दैहलचौरी पर सूचना मिली कि अरकणी बैंड से लगभग 800 मीटर आगे एक इको कार यूके-13ए-9418 दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना श्रीनगर से पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई। बताया जा रहा है कि वाहन को रोहित थपलियाल चला रहा था जो रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा कोट से वापस लौट रहे थे। वाहन में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में नहाते वक्त होटल मैनेजर की डूबकर हुई मौत।

मौके पर पहुंचे कांस्टेबल बद्रीलाल और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट को आरक्षी बद्रीलाल अपने निजी वाहन से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।अन्य घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बेस अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। मृतका की पहचान अनीता भट्ट उम्र 49 वर्ष पत्नी शशि राम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली राजपुर रोड देहरादून के रूप में हुई है। घायलों में चालक रोहित थपलियाल उम्र 24 वर्ष पुत्र प्रेमचंद थपलियाल निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग, रश्मि देवी उम्र 45 वर्ष, सुधा देवी उम्र 54 वर्ष तथा सुमन बिष्ट 26 वर्ष शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *