दुसरे चरण की यात्रा के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा हो सकती है 40% तक महंगी कड़े सुरक्षा मानकों का किया जाएगा पालन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस बीच केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाए 40% तक महंगी हो सकती हैं क्योंकि सुरक्षा मानकों के कारण उड़ानों की संख्या कम हो जाएगी। बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। यूकाडा के मुताबिक निगरानी के लिए सख्त नियम और एक प्रणाली लागू की जा रही है।

केदारनाथ के लिए हेली सेवाए 15 सितंबर से शुरू

सुरक्षा मानकों के कारण किराया 40% तक बढ़ेगा 10 सितंबर से हेली सेवा बुकिंग शुरू मानसून की विदाई की संभावना के बीच राज्य में दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के 15 सितंबर से रंगत में लौटने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश इन जिलों के लिए ज़ारी हुआ अलर्ट।

हालांकि केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं के लिए यात्रियों को 40 प्रतिशत से अधिक महंगा किराया देना पड़ सकता है। कारण यह कि सुरक्षा के दृष्टिगत जो मानक बनाए गए हैं उसके मुताबिक हेलीकाप्टर कम फेरे व कम यात्रियों के साथ हेली सेवा का संचालन करेंगे। ऐसे में किराया बढ़ने की उम्मीद है। हेली सेवाओं के लिए बुकिंग 10 सितंबर से शुरू की जाएगी। हेली सेवाएं 15 सितंबर से संचालित की जाएंगी।
राज्य में आमतौर पर चारधाम यात्रा का दूसरा चरण एक सितंबर से शुरू होता है। इस बार मानसून के कारण 15 सितंबर से हेली सेवाएं शुरू होने के बाद इसके परवान चढ़ने की उम्मीद है। राज्य में इस वर्ष हुई हेली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत दूसरे चरण की हेली सेवाओं के संचालन के लिए मानक कड़े किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी के नौगांव में बादल फटने से हुई है भारी तबाही राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी।

मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति नहीं होगी। इसकी निगरानी के लिए भी तंत्र विकसित किया जा रहा है। नए मानकों के मुताबिक न तो हेली कंपनियां मनमाने तरीके से यात्री बिठा पाएंगी न मनमाने तरीके से फेरे लगा पाएंगी और न ही मनमाने तरीके से उड़ान भर पाएगी।

इसलिए महंगी होगी यात्रा

चारधाम यात्रा में इस वर्ष पहले चरण में नौ हेली कंपनियां प्रतिदिन एक ओर 250 से लेकर 270 तक उड़ान भरती थीं। इस वर्ष सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने जो मानक तय किए हैं उसके मुताबिक अब सात हेली कंपनियां एक ओर से 184 उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पल्ला गांव में भू-धंसाव से प्रभावित परिवार सुरक्षित स्थान पर किये गए शिफ्ट, प्रशासन की राहत एवं निगरानी जारी।

जिन दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगा था वह जारी रहेगा।

निगरानी के लिए तंत्र होगी विकसित

इस बार निगरानी के लिए एक तंत्र विकसित किया जाएगा। इसमें डीजीसीए, एटीसी, यूकाडा व एविएशन अथारिटी आफ इंडिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही यहां वेदर स्टेशन व सेलो मीटर भी लगाए जाएंगे।
हेली सेवाओं को 15 सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। 10 सितंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी। इस बार हेली सेवाओं के मानक कड़े किए जा रहे हैं। साथ ही उड़ान की संख्या भी कम की जा रही है।

डॉ आशीष कुमार चौहान सीईओ, यूकाडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *