गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की इंदिरापुरम मेगा निलामी हुई फेल 73 में से केवल 2 प्लाटों पर लगी बोली वो भी बेहद कम दामों पर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो गाजियाबाद

 गाजियाबाद/ जीडीए के द्वारा इंदिरापुरम में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी की नीलामी प्रक्रिया सोमवार को हिंदी भवन ऑडिटोरियम में हुई। लेकिन उम्मीद से कम बोली लगाने वालों के कारण ज़्यादातर प्लॉट पर बोली नहीं लगी।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में नाबालिगों का यौन शोषण करने वाला आरोपी अध्यापक युनूस अंसारी उतर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार।

जीडीए के एडिशनल सेक्रेटरी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सिर्फ दो प्लॉट पर बोली लगी परन्तु उनकी कीमतें पिछली नीलामी से कम थीं। इसलिए अथॉरिटी ने उन्हें नहीं बेचा। नीलामी में कुल 73 प्लॉट शामिल थे जिनमें 32 कमर्शियल, 25 रेजिडेंशियल, 14 दुकान और दूसरी कैटेगरी के प्लॉट शामिल थे। इंदिरापुरम स्कीम के तहत न्याय खंड-1 में 28 कमर्शियल प्लॉट अभय खंड में एक कमर्शियल प्लॉट शक्ति खंड-4 में एक कियोस्क और

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, कालेज में मचा हड़कंप, अध्यापक पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ के साथ व्टसप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप।

एक होटल प्लॉट और ज्ञान खंड-3 में 14 दुकान प्लॉट नीलामी के लिए रखे गए थे। इसके अलावा इंदिरापुरम एक्सटेंडेड स्कीम के ब्लॉक-1 में 20 रेजिडेंशियल और दो कमर्शियल प्लॉट और ब्लॉक-B में पांच रेजिडेंशियल और एक कमर्शियल प्लॉट शामिल किए गए। बोली लगाने वालों की कम संख्या और काफ़ी कम कीमतों की वजह से नीलामी पूरी नहीं हो पाई। अथॉरिटी फिर से नीलामी की प्रक्रिया की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *