हरक सिंह का दावा कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक, विधायक ने पार्टी छोड़ते वक्त कहां था बीजेपी में घुट रहा था दम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने दावा किया है कि बीजेपी के पूर्व विधायक यशपाल बेनाम उनके संपर्क में हैं और दोनों के बीच दो-तीन बार बातचीत हो चुकी है। अभी कुछ दिन पूर्व ही विधायक यशपाल बेनाम ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी से इस्तीफा दे चुके हैं तभी से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में ममता हुई शर्मशार, नवजात को कार के नीचे छोड़ने वाली मां सहित 3 लोग हुए गिरफ्तार।

हरक सिंह रावत ने यशपाल बेनाम को अपना छोटा भाई बताते हुए बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में बीजेपी में ऐसे नेताओं को शामिल किया गया जिनका अपने क्षेत्र में खास जनाधार नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता उसी पार्टी में जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य बेहतर दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग बीजेपी में जबरदस्त अंतर्कलह, बीजेपी के पूर्व विधायक के वर्तमान विधायक अनिल नौटियाल पर गंभीर आरोप कहा कुम्भकरण भी 6 महीने में जाग जाता था वर्तमान विधायक 5 सालों से सोए हैं।

इससे पहले बीजेपी के पूर्व नेता रामशरण नौटियाल की कांग्रेस में वापसी भी चर्चा में रही थी। अब हरक सिंह रावत के इस दावे के बाद उत्तराखंड में चुनाव से पहले दल-बदल की अटकलें तेज हो गई हैं।

 उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले तेज होगी सियासी खींचतान

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक समीकरण साधने में जुटी हैं। ऐसे में नेताओं के दल-बदल और दूसरी पार्टी में शामिल होने की अटकलें चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉 केंद्रीय विभागों में रिश्वत मांगे तो सीबीआई को करें शिकायत जनता से अपील।

फिलहाल यशपाल बेनाम के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या हरक सिंह रावत का दावा सही साबित होता है और क्या आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति में कोई नया बड़ा उलटफेर देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *