गौचर मेले में वीर माधो सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित भव्य नृत्य नाटिका ने दर्शकों किया भावुक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर चमोली/ 74 वे औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या स्कूली छात्र छात्राओं एवं पर्वतीय नाट्य मंच रुद्रप्रयाग के नाम रही।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी।

शनिवार को सांस्कृतिक मंच पर आयोजित पहली संध्या पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित लोक गीत व नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की लोक गीत एवं नृत्य की आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियों को दशकों ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें 👉 बिंदुखता की हक हुंकार गुंजी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव में उमड़ा जबरदस्त जनसैलाब पुलिस से भी हुई झड़प।

इसके बाद मंच पर पर्वतीय नाट्य मंच रुद्रप्रयाग की टीम अपनी वीर माधो सिंह भंडारी गीत नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। अभिनेता व निर्देशक बलदेव राणा के निर्देशन में 41कलाकारो के शानदार अभिनय के माध्यम से वीर योद्धा माधो सिंह भंडारी के शौर्य त्याग की गाथा को जीवंत कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पांच दिवसीय तल्ला नागपुर कृषि औधोगिक विकास मेले का किया उद्घाटन।

प्रस्तुत नृत्य नाटिका में माधो सिंह भंडारी द्वारा पानी के गूल के लिए अपने पुत्र का बलिदान भावपूर्ण मंचन किया गया।इस दृश्य ने दर्शकों भावुक कर दिया। इस मोके पर मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *