देहरादून/ मौसम विभाग ने रविवार शाम 5:53 बजे से रात 8:53 बजे तक उत्तराखंड के आठ जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर के साथ ही पिथौरागढ़ के अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश अथवा बर्फबारी होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पुरोला, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, ऋषिकेश, रायवाला, श्रीनगर, कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, दारमा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है। बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वालों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है। विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की स्थिति में यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
One thought on “उत्तराखंड के 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट झमाझम बारिश के साथ बर्फबारी।”