उत्तराखंड में लाखों गैस कनेक्शन हुए बंद, देहरादून शहर में ही एक लाख से अधिक कनैक्शन बंद, पढ़िए क्या है समाधान।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाखों उपभोक्ताओं की अब मुश्किलें बढ़ गई हैं सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण राज्य में लगभग 3.5 लाख गैस कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। इनमें अकेले इंडियन ऑयल के लगभग 2.5 लाख उपभोक्ता शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं राजधानी देहरादून में लगभग 1.15 लाख उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा विधायक दलीप सिंह की अंकिता के माता-पिता को नसीहत इंसान चाहिए तो मुआवजा लौटाओ, बयान से भड़की कांग्रेस।

ऐसे उपभोक्ता फिलहाल गैस सिलेंडर की बुकिंग और पहले से मिल रही सेवाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से दोबारा कनेक्शन रीजेनरेट कराने में मदद की जा रही है। उपभोक्ता ऑनलाइन भी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उत्तराखंड में लगभग 3.5 लाख गैस कनेक्शन प्रभावित

गैस कनेक्शन धारकों के सत्यापन के लिए केंद्र सरकार की ओर से ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य गैस उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड का सत्यापन करना है। निर्धारित वक्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर एक व्यक्ति की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत 4 लोग गंभीर घायल।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में सभी गैस कंपनियों को मिलाकर लगभग 3.5 लाख कनेक्शन ई-केवाईसी नहीं होने के कारण प्रभावित हुए हैं।

उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में 1.15 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक

देहरादून में भी ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की संख्या काफी अधिक है। यहां लगभग 1.15 लाख गैस कनेक्शन धारकों ने निर्धारित वक्त तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की इसके चलते उनके कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था और अतिरिक्त वक्त भी दिया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 14 नवंबर को होगा गौचर मेला का शुभारंभ।

ई-केवाईसी की अंतिम समय सीमा 31 अक्टूबर निर्धारित थी जो अब समाप्त हो चुकी है।

गैस की बुकिंग के साथ ही सब्सिडी पर भी पड़ सकता है असर

ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण ब्लॉक हुए कनेक्शनधारियों को अब गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने में परेशानी हो रही है। इसके साथ ही उन्हें सब्सिडी के साथ ही पहले से मिल रही गैस सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इंडेन के डिवीजनल एलपीजी सेल्स हेड स्वर्ण सिंह ने बताया कि लगभग 10.60 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले की तरह सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। हालांकि वे संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

क्या करना होगा कनेक्शन दोबारा चालू कराने के लिए

पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली के मुताबिक ई-केवाईसी कराने की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं की मदद की जा रही है। उपभोक्ता एजेंसी से संपर्क करके अपने कनेक्शन को दोबारा रीजेनरेट कराने की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप पुलिस ने एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट सहित चार लोगों को किया गिरफतार।

इसके अलावा इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के अधिकृत माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

 दूसरे राज्यों में निवास करने वाले उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी

ई-केवाईसी नहीं करा पाने वालों में ऐसे उपभोक्ताओं की भी बड़ी संख्या है जिनके नाम पर गैस कनेक्शन उत्तराखंड में है लेकिन वे दूसरे राज्यों में रहते हैं। उनके परिवार उत्तराखंड में ही निवास करते हैं। ऐसी स्थिति में गैस कनेक्शन धारक को बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए स्वयं गैस एजेंसी पहुंचने की आवश्यकता परेशानी का कारण बनी। कई उपभोक्ता इसी वजह से निर्धारित वक्त तक ई केवाईसी नहीं करा पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *