सल्ट पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता, टैक्सी कार में गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को किया गिरफ्तार, लगभग 9.5 लाख से अधिक कीमत की 38.220 किलोग्राम गांजा बरामद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी। सल्ट पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता, टैक्सी कार में गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को किया गिरफ्तार, लगभग 9.5 लाख से अधिक कीमत की 38.220 किलोग्राम गांजा बरामद, एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को ₹2500 के नगद इनाम से किया पुरस्कृत।

अल्मोड़ा/ चंद्रशेखर घोडके ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉 मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने दारमा घाटी के वाइब्रेंट विलेजेज का किया दो दिवसीय निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक- 21.10.2026 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन (अर्टिगा) UK19TA-1223 में सवार चालक जगत सिंह अधिकारी के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में क्रमशः 17.560 कि0ग्रा0 व 20.660 कि0ग्रा0 (कुल 38.220 कि0ग्रा0) गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-19/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। टैक्सी कार को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी जिले यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में मची चीख पुकार लो चौकीयो के साथ लैंसडाउन थाने की पुलिस ने संभाला राहत-बचाव कार्य का जिम्मा।

पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुरस्कृत–

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. जगत सिंह अधिकारी उम्र-29 वर्ष पुत्र उत्तम सिंह अधिकारी निवासी ग्राम नाथूजाला कोटाबाग, थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 23 से 26 अक्टूबर तक बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान, इन 5 जनपदों में बदलेगा मौसम का मिजाज।

बरामदगी– 38.220 Kg गांजा बरामद व अर्टिगा कार UK19TA-1223
कीमत– 9,55,500/- रुपये

पुलिस टीम-
1. अपर उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट
2. अपर उ0नि0 दीपचन्द्र सिंह
3. हेड कानि0 धर्मेन्द्र कुमार
4. हेड कानि0 हेमन्त मनराल
5. हेड कानि0 विरेन्द्रपाल सिंह
6. कानि0 अमरेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *