रेखा आर्या की अकूत सम्पत्ति की खबरों से हरदा भी हैरान, राजमहल का भी किया जिक्र, कहा यही है न खाऊंगा न खाने दूंगा मंत्र का चमत्कार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने पति से विवाद और 200 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चाओ में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनके फार्महाउस और अकूत संपत्ति पर सवाल उठाते हुए ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ के नारे पर तंज कसा है। इन दिनों उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने पति से हुए विवाद के चलते चर्चाओं में हैं। उनके पति गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या पर 200 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में शराब की दुकानों में ओवररेटिंग का खेल, एमआरपी से अधिक वसूली, ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंचे अधिकारी तो खुली पोल।

रेखा आर्या ने अपने पति पर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के बाद एक वीडियो जारी किया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा भी इस मामले में बयान जारी किया गया है।

राजमहल में बना हुआ गेस्ट हाउस

हरदा ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि ‘दैनिक जागरण में एक विस्मय पैदा करने वाला समाचार छपा है। उस समाचार में एक विशाल फार्म हाउस बरेली से किच्छा को जोड़ने वाली सड़क के दोराहे पर और उस विशाल फार्म हाउस में एक भव्यतम राजमहल का जिक्र आया है।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ केदारनाथ सहित चारों धामों के कपाटों की शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां हुई निर्धारित जानिए किस दिन किस धाम के होंगे कपाट बंद।

जिस राजमहल में बना हुआ गेस्ट हाउस मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आवास को भी लज्जित करता हुआ दिखाई देता है। समाचार है कि वह फार्म हाउस रेखा आर्या का है। ये समाचार कितना सही है मैं नहीं जानता। परन्तु यह समाचार हम सबको यह मंथन करने के लिए विवश कर रहा है कि आखिर इतनी अकूत संपदा आई कहां से और वो भी एक छोटे से राजनीतिक अल्पकाल के अंदर? मैं समझता हू आप सबने भी वो समाचार पढ़ा होगा और समाचार पढ़ने के बाद आप भी मेरी तरीके से स्तब्ध रह गए होंगे यह है ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ मंत्र का चमत्कार।’

One thought on “रेखा आर्या की अकूत सम्पत्ति की खबरों से हरदा भी हैरान, राजमहल का भी किया जिक्र, कहा यही है न खाऊंगा न खाने दूंगा मंत्र का चमत्कार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *