उत्तराखंड में यहां पार्किंग की दीवार को तोड़कर सड़क पर गिरी कार क ई घंटों तक आवागमन रहा बाधित।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में एक बड़ा हादसा होने से टल गया यहां बिरला रोड पर स्थित एक होटल की पार्किंग से एक कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर जा गिरी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक पर्यटक अपनी कार को होटल की पार्किंग में खड़ा कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग, हजारों लोगों ने निकाला जुलूस।

इसी बीच अचानक वाहन से उसका नियंत्रण खो गया। कार पार्किंग की सुरक्षा दीवार को पूरी तरह तोड़ते हुए नीचे मुख्य मार्ग की तरफ गिर गई और दीवार व बिरला रोड के बीच हवा में अटक गई इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के राहगीरों में हड़कंप मच गया परन्तु गनीमत यह रही कि कार के बीच में फंस जाने की वजह से चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉 थराली, आम आदमी के टैक्स के पैसों से 15 करोड़ में बन रही सड़क को खुद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं लोकनिर्माण विभाग थराली के इंजिनियर डामरीकरण में भारी अनियमितताओ पर भड़के जनप्रतिनिधि।

इस अजीबोगरीब हादसे के बाद व्यस्त बिरला रोड पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और भारी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय प्रशासन और जनता ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से अटकी हुई कार को सड़क से सुरक्षित हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *