21 नवंबर को जनपद चमोली के सभी न्यायालयों में होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली द्वारा आगामी 21 नवंबर 2026 (तृतीय शनिवार) को जनपद के सभी न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 अंकिता भंडारी हत्याकांड, माता-पिता का इंडिया गेट पर रात भर धरना दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टिमेटम।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार, विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी एवं गैरसैंण में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 देवप्रयाग के पास हुआ भीषण सड़क हादसा 150 मीटर गहरी खाई में समाई कार 2 लोगों की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत 3 लोग गंभीर रूप से घायल।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश/सचिव ने बताया कि विशेष लोक अदालत में एन.आई. एक्ट धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत में प्रतिभाग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *