2.162 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-

बागेश्वर/ उत्तराखंड राज्य के जनपद बागेश्वर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी पुलिस ने 2.162 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसओजी टीम ने कपकोट महादेव पुलिया के पास से बैछम निवासी पदम सिंह टाकुली पुत्र शेर सिंह टाकुली को पकड़ा।

ALSO READ : राज्य में स्वाइन फ्लू के 641 मामले।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.162 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

One thought on “2.162 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *