सिमली बेस अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा, मरीजों को बड़ी राहत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ सिमली महिला बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग में बादल फटने से हुआ भारी लैंडस्लाइड आसान से लगातार बरस रही है आफत की बारिश।

अस्पताल में वर्ष 2024 में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। अगस्त 2026 में क्षेत्र की जनता की मांग के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉 मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करें, जरूरतमंद को समय पर दें सहायता : स्वास्थ्य विभाग, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वास्थ्य संस्थानों में शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम।

अब रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव शाह द्वारा सिमली बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड (USG) जांच सेवा शुरू कर दी गई। डॉ. शाह अब सीएचसी गैरसैंण और बेस अस्पताल सिमली में वैकल्पिक रूप से तीन-तीन दिन की सेवाए देंगे। इससे दोनों स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल विधायक सरिता आर्या के गांव के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए किया धरना प्रदर्शन, रोड़ नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे, कहा अब इसका जिम्मेदार होगा प्रशासन।

अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों, गर्भवती महिलाओं तथा क्षेत्र के अन्य मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे उन्हें जांच के लिए दूर कर्णप्रयाग अथवा श्रीनगर जाने और वहां लंबी कतारों में इंतजार करने से भी निजात मिलेगी।

One thought on “सिमली बेस अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा, मरीजों को बड़ी राहत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *