रुद्रप्रयाग/ उत्तराखंड में आसमान से लगातार आफत बरस रही है रुद्रप्रयाग में बादल फट गया है। बड़ा तड़के चिरबासा हेलीपैड के पास बादल फटने से 150 मीटर के क्षेत्र में भारी लैंडस्लाइड हुआ।
पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने की वजह से केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई।
रुद्रप्रयाग में फटा बादल लैंडस्लाइड हुआ
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अभी फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यात्रियों की भी आवाजाही शुरू कर दी है तो वहीं घोड़े-खच्चरों पर अभी रोक है।
उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।
2 thoughts on “रुद्रप्रयाग में बादल फटने से हुआ भारी लैंडस्लाइड आसान से लगातार बरस रही है आफत की बारिश।”