मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करें, जरूरतमंद को समय पर दें सहायता : स्वास्थ्य विभाग, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वास्थ्य संस्थानों में शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जनपद के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं कॉलेजों में शपथ और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आत्महत्या रोकथाम की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉 नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने भवाली के सामाजिक कार्यकर्ता उनकी पत्नी व पार्षद सहित 50 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता।

इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आत्महत्या से जुड़े कलंक एवं भ्रांतियों को दूर करने तथा जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। साथ ही Tele-MANAS हेल्पलाइन 14416 की जानकारी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ के सबसे बड़े अस्पताल की व्यवस्थाओं की खुली पोल पेइंग वार्ड के बेड पर सोते हुए मिले आबारा कुत्ते।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंह पाल ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत, संवेदनशीलता से सुनना और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर उचित सहायता से जोड़ना आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनपद में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *