लोहाघाट पनार सड़क पर हुई बड़ी दुर्घटना कार के उपर गिरा भारी भरकम बोल्डर एक ब्यक्ति की हुई मौत 3 लोग गंभीर घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चंपावत/ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आज एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार दोपहर 12 बजे के लगभग घाट पनार सड़क में मसान बाबा मंदिर के समीप पनार से घाट की ओर आ रही अल्टो कार uk 05A2878 में पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, केदारनाथ पैदल मार्ग पर महिला तीर्थ यात्री की हुई मौत।

कार में कुल पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के द्वारा कार में फंसे दो लोगों को किसी तरह कार से बाहर निकाला गया और दो लोग सरयू नदी के किनारे गिर गए। जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा जान जोखिम में डालकर सरयू नदी में उतरकर प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया सरयू नदी के उफान पर होने से रेस्क्यू करने में काफी कठिनाइया सामने आ रही है दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर प्रशासन व पुलिस की टीम एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के नेतृत्व में घटनास्थल में पहुंची। दोनों घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। तथा दो गंभीर घायल लोगों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पाडुली में गुलदार ने दिनदहाड़े 2 महिलाओं पर किया हमला दहशत में ग्रामीण।

जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान में पप्पू सामंत, होटल स्वामी, श्याम सिंह सामंत मदन सामंत, लाल सिंह सामंत के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। गनीमत रही नदी किनारे गिरे लोग सरयू नदी की चपेट में नहीं आए अन्यथा हादसा और बड़ा हो सकता था। वही आज सुबह घाट पनार राष्ट्रीय राजमार्ग मलवा आने से भी बंद हुआ था। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो कारों पर बोल्डर गिरा है। सूचना पर तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन राजस्व उप निरीक्षक ऋषभकुमार आदि अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी के द्वारा लगातार दुर्घटना पर नजर रखी जा रही है तथा दुर्घटना के घायल लोगों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *