5 सितंबर को भी उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बादल 9 सितंबर राज्य में सक्रिय रहेगा मानसून।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के बीच अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा आज दोपहर 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे यानी 4 और 5 सितंबर को राज्य में व्यापक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस बीच कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले तीन घंटे के लिए देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 48 घंटे इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक

यह भी पढ़ें 👉 चमोली जिले के पोखरी विकास खंड में भालू से जान बचाने के लिए भाग रही दो महिलाएं गिरी 300 मीटर गहरी खाई में एक महिला की हुई मौत दुसरी की भी हालत नाज़ुक।

4 सितंबर को नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 5 सितंबर को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

अगले तीन घंटे देहरादून-हरिद्वार-पौड़ी में ऑरेंज अलर्ट

शुक्रवार दोपहर जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन घंटे के दौरान

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 1200 डॉक्टर 7 सितंबर से जाएंगे हड़ताल पर सरकार और डॉक्टरों के बीच ठनी।

देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। इसे देखते हुए इन तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में ऋषिकेश में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। ऋषिकेश में 60.5 मिमी, कालसी में 41 मिमी, काशीपुर में 40 मिमी, हाथीबड़कला में 37.5 मिमी, चमोली में 37 मिमी, मालदेवता में 32.5 मिमी तथा सोनप्रयाग और उखीमठ में 32-32 मिमी बारिश दर्ज की गई। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि कुछ स्थानों पर धूप-छांव के बीच मौसम शुष्क भी रहा।

बारिश से 108 सड़कें बंद

लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते राज्य में गुरुवार को 108 सड़कें बंद रहीं। इनमें अल्मोड़ा की 8, बागेश्वर की 11, चमोली की 16, चम्पावत की 1, देहरादून की 5, नैनीताल की

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, भाजपा नेताओं के दावे एक बार फिर साबित हुए हवा हवाई दो महीने से जिला अस्पताल में नहीं है फिजिशियन कांग्रेस।

23, पौड़ी की 6, पिथौरागढ़ की 11, रुद्रप्रयाग की 8, टिहरी की 10 और उत्तरकाशी की 7 सड़कें शामिल हैं। सड़कों के बाधित होने से कई क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्गों को खोलने की कार्रवाई संबंधित विभागों की ओर से की जा रही है।

6 और 7 सितंबर को इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 6 सितंबर को देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 7 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और चमोली में भारी बारिश हो सकती है। 8 सितंबर को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत के खस्ताहाल नागरिक चिकित्सालय को लेकर युवा कांग्रेस मुखर, 7 मांगों को लेकर अस्पताल व जिला प्रशासन से मिलकर दिया ज्ञापन।

जबकि पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश के तीव्र दौर की संभावना है।

पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता की सलाह

मौसम विभाग ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बारिश के दौरान भूस्खलन, चट्टान गिरने और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *