बद्रीनाथ धाम यात्रा रुकी जोशीमठ में हाथी पहाड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग का 20 मीटर हिस्सा समाया अलकनंदा में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश आफत बन कर बरस रही है। चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जोशीमठ-मारवाड़ी पुल से आगे हाथी पहाड़ के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 20 मीटर हिस्सा धंसकर सीधे अलकनंदा नदी में समा गया है। इस बड़े भूधंसाव के बाद बदरीनाथ धाम और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा को एहतियात के तौर पर अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट से लीसा तस्करी का गज़ब खेल टूरिस्ट बस लीसा भरकर अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी सहित यूपी के कई जिले पार करके पहुंच गई पुलभट्टा न पुलिस को लगी भनक न वन विभाग को।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हाथी पहाड़ के समीप अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा। भारी बोल्डर और मलबे की मार के कारण मुख्य सड़क का 20 मीटर हिस्सा पूरी तरह से जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

One thought on “बद्रीनाथ धाम यात्रा रुकी जोशीमठ में हाथी पहाड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग का 20 मीटर हिस्सा समाया अलकनंदा में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *