न पत्राचार, न दफ्तर के चक्कर—‘हैलो हेल्प’ से घर बैठे पहुंच रही जनता की शिकायत प्रशासन तक, आमजन को मिल रहा लाभ, कर रहे तारीफ

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/  जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई पेपरलेस शिकायत निवारण व्यवस्था ‘हैलो हेल्प पिथौरागढ़’ को जनता का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। 15 मई 2026 से जिलाधिकारी आशीष भटगांई द्वारा शुरू की गई इस पहल के माध्यम से अब तक 562 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 352 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। जबकि शेष शिकायतों के निशान की प्रक्रिया गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉 मुनस्यारी से लेकर मसूरी वन प्रभाग तक के नपेंगे घोटालेबाज कैट का बहुत बड़ा आदेश आईएफएस संजीव चतुर्वेदी के द्वारा उठाए गए घोटालो की पत्रावली तलब, प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी।

‘हैलो हेल्प’ के माध्यम से नागरिक फोन कॉल, व्हाट्सऐप या ई-मेल के जरिए बिना कार्यालय आए अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के नागरिकों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है। स्थानीय भाषा में भी अपनी समस्या बताने की सुविधा लोगों के लिए इसे और सहज बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉 अचानक आधी रात में घर से गायब हुई नाबालिग मिली रुद्रप्रयाग में ड्राइवर के साथ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

इस व्यवस्था की खासियत यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसके निस्तारण की नियमित निगरानी की जाती है और शिकायतकर्ता से फोन पर फीडबैक लेकर समाधान की पुष्टि भी की जाती है। समाधान न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी से तत्काल संपर्क कर शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए जाते हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि ‘हैलो हेल्प पिथौरागढ़’ का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि हर वास्तविक समस्या का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया इस व्यवस्था के प्रति बढ़ते जनविश्वास का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां यात्रियों से खचाखच भरा टेम्पो ट्रैवलर पल्टा मची चीख पुकार।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को ‘हैलो हेल्प’ से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

हैलो हेल्प पिथौरागढ़ : 94581 44651
ईमेल – hellohelp.pithoragarh@gmail.com

कार्यदिवसों में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *