अचानक आधी रात में घर से गायब हुई नाबालिग मिली रुद्रप्रयाग में ड्राइवर के साथ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ सेलाकुई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 17 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। अगले दिन एक अज्ञात महिला के फोन कॉल से यह राज खुला कि किशोरी उसके चालक बेटे के साथ रुद्रप्रयाग में है। इस सूचना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 नीति घाटी के तमक नाले में बहे सीमा सड़क संगठन के हवलदार का 12 दिनों बाद मिला शव।

सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी जो हाईस्कूल पास है 16 अगस्त की रात को घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने रात में ही उसे आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाशा परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सहेलियों और परिचितों से भी पूछताछ की गई पर निराशा ही हाथ लगी। गुमशुदगी की इस जद्दोजहद के बीच अगले दिन परिजनों के पास एक महिला का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी उसके बेटे के साथ रुद्रप्रयाग में है और उसी के साथ रह रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 4 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौत 6 गम्भीर घायल।

महिला ने यह भी जानकारी दी कि उसका बेटा पेशे से वाहन चालक है। यह सुनते ही परिजनों ने तत्काल सेलाकुई थाने में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई व बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगी हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *