बागेश्वर जिले के कांडा में आंगनबाडी कार्यकर्ता का शव मिला पेड़ पर लटका क्षेत्र में फैली सनसनी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ जनपद के कांडा तहसील के बाँसतोली गांव से रविवार को एक बेहद दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई। यहां एक 47 वर्षीय कमला देवी, पत्नी पूरन राम का शव घर के समीप स्थित खेत में एक पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना से गांव में पसरा सन्नाटा

रविवार को जैसे ही ग्रामीणों को खेत में पेड से शव लटका होने की जानकारी मिली मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉धाकड़ रह गए देखते हुए हैकरों ने हैक कर दी उत्तराखंड सरकार की वैबसाइटे।

सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कांडा थानाध्यक्ष बलवंत कम्बोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती थीं मृतका कमला देवी

मृतका कमला देवी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में सेवाएं दे रही थीं। उनके आकस्मिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉आज से बदल गए है 10 बड़े नियम, कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट सीकेवाईसी के साथ आईटीआर पर लागू हुए नए नियम सीधे पड़ेगा आम आदमी की जेब पर असर।

वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं पुलिस कर रही गहन जांच

पुलिस ने परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से निष्पक्ष जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तरकाशी में खस्ताहाल सड़कें आपदा के बीच डंडी-कड़ी के सहारे मरीज, 18 वर्षों से डामरीकरण की बाट जोह रही भण्डारस्यूं सड़क, अब ग्रामीणों का 207 में चुनाव बहिष्कार का एलान।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा ।

अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस संवेदनशील मामले में किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें। जांच पूरी होने तक इंतेज़ार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *