रविग्राम मिनी स्टेडियम परियोजना को गति देने के लिए हितधारकों के साथ हुई समीक्षा बैठक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार गोपेश्वर में जोशीमठ के रविग्राम में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण परियोजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यदायी संस्था पेयजल निगम, युवा कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित हितधारकों के साथ परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में दोस्त को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 4 कांवड़ियों की डुबकर हुई मौत।

बैठक में अवगत कराया गया कि रविग्राम मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए ₹9.48 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके सापेक्ष ₹3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत 95×42 मीटर क्षेत्रफल में चार लेन सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ट्रैक के मध्य भाग में विभिन्न खेलों के लिए इनफील्ड कोर्ट, कार्यालय भवन, चेंजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक खेल अवसंरचनाओं का विकास भी किया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकास खंड में दरक रही है धरती आवासीय मकानों पर मंडरा रहा है खतरा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टेडियम से संबंधित सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक एवं सुविधायुक्त खेल परिसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉 जिलाधिकारी ने काम में लापरवाही बरतने पर पटवारी को किया सस्पेंड।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी जोशीमठ को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था, एनटीपीसी तथा अन्य सभी संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करें, ताकि निर्माण कार्य में आने वाली सभी तकनीकी आवश्यकताओं का समय रहते समाधान किया जा सके और परियोजना को शीघ्र गति प्रदान की जा सके।बैठक में उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र द्विवेदी, ऋषि प्रसाद सती, प्रवेश डिमरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *