दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के निर्देश, जिलाधिकारी ने की टेलीकॉम सेवाओं की समीक्षा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में दूरसंचार सेवाओं की वर्तमान स्थिति, मोबाइल नेटवर्क विस्तार, डिजिटल कनेक्टिविटी, 4जी सैचुरेशन तथा भारत नेट परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉 भवाली, दुष्कर्म के आरोपी व्यापारी नेता को कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत न्यायालय ने जमानत की अर्जी की निरस्त।

बैठक में जिलाधिकारी ने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित मोबाइल टावरों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क कवरेज में प्रभावी सुधार हो सके। उन्होंने मोबाइल टावरों की परफॉर्मेंस, इंटरनेट स्पीड, नेटवर्क रेंज, कॉल गुणवत्ता एवं कवरेज से संबंधित सभी तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में कार्यशील टावरों की समीक्षा करते हुए जहां अतिरिक्त टावरों की आवश्यकता है, वहां सर्वे कर विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉 लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, सीसीटीवी व्यवस्था और दवाओं की गुणवत्ता की हुई जांच

जिलाधिकारी ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त नेटवर्क संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी दूरसंचार कंपनियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लोंग सेगड़ी, कुनीगाड़, ईराणी, बिरही सहित अन्य गांवों एवं क्षेत्रों में नेटवर्क संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉 कालीशीला में श्रद्धालु को अचानक आया हार्ट अटैक एसडीआरएफ व डीडीआरएफ ने किया एयर लिफ्ट।

भारत नेट परियोजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में 4जी सैचुरेशन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भारत नेट के तहत हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा पंचायत भवनों की सूची तैयार कर आईटीडीए को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 विजिलेंस की टीम ने 40 हजार की रिश्वत लेते बागेश्वर जिले के इस अधिकारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल युग में मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक कार्यों, ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं, जिससे विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी दूरसंचार कंपनियों से समन्वय बनाकर नेटवर्क सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल व उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन आर्थिक सहायता में अनियमिताओ के खिलाफ पूर्व विधायक करन माहरा के नेतृत्व में

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जयवीर नेगी, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सहित बीएसएनएल, एयरटेल, जियो, वीआई तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *