केदारनाथ धाम के लिए सभी हेली सेवाएं हुई बंद, अब 15 सितम्बर के बाद दुबारा होंगी शूरु।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ केदारनाथ धाम यात्रा की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। जहां यात्रा के शुरुआती चरण में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आ रहे थे वहीं वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 7 से 8 हजार श्रद्धालु ही धाम पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 कर्णप्रयाग के समीप पंचपुलिया में अनियंत्रित होकर डंपर समाया अलकनंदा में वाहन चालक लापता।

अब तक 13 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम का यात्रा पर स्पष्ट असर देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

यह भी पढ़ें 👉 आरक्षित वन क्षेत्र में हुआ वन कर्मियों पर हमला मारपीट कर फाड़ी वर्दी मोबाइल फैंका नहर में।

वहीं दूसरी ओर अब खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ हेली सेवाएं भी फिलहाल बंद कर दी गई हैं जिन्हें अब 15 सितंबर के बाद दुबारा संचालित किया जाएगा। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2026 को श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। तब से अब तक लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *