चम्पावत, किलपुरा में अवैध लकड़ी चिरान का आरोप वन विभाग की चुप्पी पर उठ रहे हैं सवाल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिहनगर

उधमसिंह नगर/ जिले के खटीमा स्थित किलपुरा रेंज क्षेत्र से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कुटरा क्षेत्र में संचालित एक आरा मशीन पर अवैध रूप से लकड़ियों का चिरान किया जा रहा था। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद दिखाई दे रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त किलपुरा रेंज क्षेत्र की कुटरा स्थित आरा मशीन पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉 थराली अस्पताल का खुला राज जांच टीम जब जांच करने अस्पताल पहुंची तो उसके भी उड़े होश।

वीडियो में बड़ी मात्रा में लकड़ियां और उनका चिरान होता दिखाई दे रहा है। साथ ही एक ट्रक भी मौके पर खड़ा नजर आ रहा है जिसे कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी जानकारी में आरा मशीन का स्पष्ट नाम सामने नहीं आया। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि जब कार्रवाई सीधे आरा मशीन परिसर के पास हुई तो विभाग द्वारा उसका नाम सार्वजनिक करने से परहेज क्यों किया जा रहा है। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से केवल जगह का उल्लेख किया जा रहा है जबकि संबंधित आरा मशीन का नाम उजागर नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 👉रानीखेत के पास बिनसर क्षेत्र में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार 2 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

इससे कार्रवाई की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर अलग-अलग प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं मामले में पकड़े गए ट्रक को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक पर लगे स्टीकर में किलपुरा रेंज से जुड़े वन निगम के लॉट संख्या 142/125/26 का उल्लेख है। इस जानकारी के सामने आने के बाद वन विभाग, वन निगम और संबंधित आरा मशीन संचालकों की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *