बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्टा वाहन 8 यात्री हुए घायल वाहन चालक की स्थिति बनी हुई है गंभीर।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 9 लोगों में से 8 यात्री घायल हो गए जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा रुद्रप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर आगे श्रीनगर की ओर हुआ।

यह भी पढ़ें 👉 आरटीआई में बड़ा खुलासा बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने चढ़ावे के पैसे से की आरएसएस व बीजेपी नेताओं की हजारों रुपए की मेहमान नवाजी, मंत्री सतपाल महाराज व अन्य के मेहमान दिखाकर लाखों रुपयो की बंदरबांट।

सुबह लगभग 10:07 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस 108 एम्बुलेंस सेवा और राहत-बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना किए गए। स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में भारी बबाल भीम आर्मी का गाना बजते ही भड़के देशराज कर्णवाल युवक के साथ की धक्का-मुक्की।

चिकित्सकों के अनुसार वाहन चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जिला प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *