विषम परिस्थितियों के बावजूद दो दिन में बीआरओ नीति बॉर्डर मार्ग किया बहाल बॉर्डर पर तैनात जवानों ने ली राहत की सांस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ दो दिनों तक बाधित रहने के बाद आज नीति बॉर्डर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो गई थी जिससे स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में 4 और 5 मई के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आंधी तूफान, तेज़ बारिश के साथ ओलावृष्टि चेतावनी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर।

सीमा सड़क संगठन की टीम ने लगातार दिन-रात मेहनत करते हुए भारी मलबा हटाया और मार्ग को सुचारू किया। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने युद्धस्तर पर काम करके मार्ग को समय रहते बहाल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड में यहां प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने खाया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़हर तमाशबीन बनी रही भीड़।

मार्ग खुलने के साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में तैनात जवानों ने राहत की सांस ली है। अब आवश्यक सामग्री और आवाजाही सामान्य होने से स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *