उत्तराखंड में यहां होमस्टे में स्कूल यूनिफार्म में मिली दो नाबालिग छात्राएं, छात्राओं के साथ कमरे में दो लड़कों के मिलने से मचा हड़कंप।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रामनगर

रामनगर/ रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल क्षेत्र में स्थित एक होटल-होमस्टे से पुलिस ने दो नाबालिग छात्राओं को बरामद किया है। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और कमरे में उनके साथ दो युवक भी मौजूद पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया जबकि छात्राओं को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस मौके दो छात्राओं के साथ मिले दो युवक दोनों पुलिस हिरासत में

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉दिव्यांगजनों के हित में विधिक अभिभावक नियुक्ति पर जोर,जिला स्तरीय लोकल लेवल कमेटी की बैठक हुयी आयोजित।

कार्रवाई के दौरान कमरे में मौजूद दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर की गई जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए हस्तक्षेप किया।

 होटल प्रबंधन की लापरवाही उजागर, पहचान पत्र जांच नहीं

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कमरा देने से पहले पहचान पत्र की जांच नहीं की थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा एक महिला की हुई मौत, अन्य एक ही परिवार के 8 लोग घायल।

साथ ही परिसर में संचालित हुक्का बार को भी बंद करा दिया गया। जांच के लिए पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे और डीभीआर को कब्जे में लिया है ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी जुटाई जा सके।

स्कूल के साथ ही अभिभावकों की निगरानी पर भी उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक दोनों छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज की हैं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था और छात्रों की उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की जानकारी समय पर अभिभावकों तक पहुंचनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉रूद्रप्रयाग में बाल विवाह को लेकर प्रशासन सख्त लगातार दुसरे दिन रुकवाई दुसरी शादी।

दोनों युवकों की भूमिका होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी और अन्य संभावित कड़ियों की गहन पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। रामनगर की इस घटना ने होटल-होमस्टे संचालन, स्कूल मॉनिटरिंग और अभिभावकीय जिम्मेदारी जैसे कई अहम मुद्दों को एक साथ उजागर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब सभी की नजरें जांच के अंतिम निष्कर्ष पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *