नाटाडोल में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक कार्यक्रम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के नाटाडोल में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडेय के नेतृत्व में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र जनसैलाब में बदल गया और जनसमर्थन का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉 नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रेस बताया ऐतिहासिक कदम।

कार्यक्रम के दौरान गौरव पांडेय ने क्षेत्र की बहनों को पारंपरिक भिटोली भेंट कर सामाजिक समरसता, सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया। इस पहल से महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, जिले से सामने आया बाल-विवाह का मामला महज 14 साल की युवती के गर्भवती होने के बाद प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने के बाद खुला राज।

अपने संबोधन में गौरव पांडेय ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनका जीवन हमें समानता, अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वे जागेश्वर क्षेत्र के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और हर वर्ग के सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।इस भव्य आयोजन ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि क्षेत्र की जनता में गौरव पांडेय के प्रति गहरा विश्वास और समर्थन है। उनकी साफ-सुथरी छवि, सरल स्वभाव और युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता उन्हें जागेश्वर विधानसभा से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड कांग्रेस में कई टिकटों की हसरत पाले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को शैलजा ने दिया बड़ा झटका, एक परिवार से एक ही मिलेगा टिकट।

कार्यक्रम के अंत में गौरव पांडेय ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव जनता के बीच रहकर उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोक राम , जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम पालीवाल , नरेंद्र बिष्ट , अनुसूचित मोर्चा महामंत्री सुरेश , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन बजेठा , हेम त्रिकोटी बीजेपी महामंत्री खोलिया उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिकोटी ,

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत जिले में कथावाचक ने प्रेमिका की कर दी थी गला घोट कर निर्मम हत्या अब कोर्ट ने सुनवाई आजीवन कारावास की सजा साथ में लगाया 1.60 हजार का जुर्माना।

ग्राम प्रधान नाटाडोल मीना त्रिकोटी , ग्राम प्रधान भांगादेवली अनीता आर्या जी, सरपंच वन पंचायत नाटाडोल भागुली देवी , संयोजित शक्ति केंद्र मेरगांव महेंद्र सिंह मेर , क्षेत्र पंचायत नाटाडोल किरन आर्या बूथ अध्यक्ष नाटाडोल प्रेम सिंह , रमेश भट्ट ,दिनेश भट्ट , सुनील नैनवाल हरीश त्रिकोटी,वीरेंद्र सिंह नयाल जी, कैलाश बड़ोला , दुर्गा सिंह , ललित आर्या विजय सिंह,रतन सिंह रोचक सिंह
आदि सम्मानित जन मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *