चमोली में जनगणना 2027 के लिए शुरू हुआ स्वगणना अभियान, जिलाधिकारी ने स्वगणना कर किया अभियान का जनपद में शुभारंभ।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/  जिले में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को स्वगणना प्रपत्र भरकर जनगणना 2027 का शुभारंभ किया। जनपद में 10 से 24 अप्रैल तक जनगणना कार्यक्रम के तहत स्वगणना अभियान संचालित किया जाएगा। जिसके पश्चात जनपद में घर घर जाकर जनगणना कार्मिकों की ओर से जनगणना का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 चार धाम यात्रा के दृष्टिगत चमोली में आयोजित हुई मॉक ड्रिल, बदरीनाथ धाम के साथ ही 7 स्थानों पर किया गया राहत व बचाव कार्य का अभ्यास।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष की जा रही जनगणना डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जिसके तहत प्रत्येक नागरिक अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के माध्यम से se.censsus.gov.in वेबसाइड पर जाकर अपनी पूरी जानकारी दर्ज कर सकता है। जिससे जनगणना का कार्य सुगमता से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा के लमगड़ा विकास खंड कार्यालय में कार्यरत इस भ्रष्ट अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

जनपद में आगामी 24 अप्रैल तक स्वगणना अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से जनगणना अभियान में सहयोग करने की अपील की है। स्वगणना के पहले दिन जिलाधिकारी के साथ ही अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन स्वगणना प्रपत्र भरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *