चमोली जिले में अप्रैल में हो रही बर्फबारी से लुढ़का तापमान गर्म कपड़े निकालने को मजबूर हुए लोग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ अप्रैल महीने में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में अचानक बदले मौसम ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक दिया है। बद्रीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीती घाटी में ताज़ा बर्फबारी से नज़ारे बेहद खूबसूरत हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत जिले में एक साल में 93 करोड़ की शराब गटक गए जनपद वासी लेकिन लोग हैरान हैं आखिर इतनी शराब पी कौन रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान पहले ही संकेत दे चुका था कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर लौटेगा जो अब सच साबित हुआ है। शाम होते ही मौसम में अचानक बदलाव आया और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का मौसम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 भीमताल में एक बार फिर महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला घर से कुछ दूर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव।

इस बदलाव के साथ ही अप्रैल में चमोली में एक बार फिर हल्की ठंड लौट आई है। तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ रहा है जिसके चलते मौसम एक बार फिर सर्दियों जैसा महसूस होने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *