भीमताल में एक बार फिर महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला घर से कुछ दूर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भीमताल/ क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बना हुआ है अब यहां महिला को घर के पास से गुलदार ने अपना शिकार बनाया है नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में वन्यजीवों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजी घटना सूर्यागांव की सूर्याजाला निवासी 55 वर्षीय हंसी देवी पत्नी लाल सिंह सूर्या के साथ हुई है जिनको शुक्रवार सुबह गुलदार ने अपना शिकार बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉चमोली जिले ने शराब की बिक्री में तोडे सारे रिकॉर्ड जनपदवासी एक वर्ष में गटक गए 92.84 करोड़ की शराब।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हंसी देवी सुबह घर से अपने पालतू मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी बीच पहले से घात लगा कर बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें जंगल की ओर घसीट ले गया। घटना के दौरान परिजनों ने शोर मचाया परन्तु तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ वक्त बाद घर से थोड़ी ही दूरी पर हंसी देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़, सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पिथौरागढ़ के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके पैतृक गांव।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले भी भीमताल क्षेत्र में ही एक अन्य महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *