पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने बीजेपी में शामिल होने पर जताया खेद कहा जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए क्षमा प्रार्थी हूं।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

चमोली/ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और अपने फैसले पर पहली बार सार्वजनिक रूप से भावुक होकर प्रतिक्रिया दी है। पोखरी में जनता के बीच पहुँचे भंडारी ने स्वीकार किया कि उनके निर्णय से कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुची है जिसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें 👉बागेश्वर, जिले के कपकोट स्थित एक होटल में मिला बारुद का जखीरा होटल मालिक गिरफ्तार।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा उनके द्वारा किए गए पार्टी परिवर्तन के कारण जनता में जो आक्रोश है वह बिल्कुल जायज है। मैं समझता हू कि इस फैसले से लोगों की उम्मीदें और भावनाएं प्रभावित हुई हैं जिसके लिए मैं देवतुल्य जनता से विनम्रतापूर्वक क्षमा मांगता हू। भंडारी ने कहा कि क्षमा याचना के बाद अब उन्हें क्षेत्र की जनता का पुन स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर के कार्यालय में तैनात भ्रष्ट फॉरेस्टर को विजिलेंस की टीम ने 25 हजार 500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा मैं उन सभी लोगों का आभारी हूँ जो मुझे दोबारा अपना समर्थन दे रहे हैं। जनता का यह विश्वास ही मेरी असली पूंजी है और मैं उनके इस भरोसे पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूँगा।क्षेत्रीय राजनीति में भंडारी के इस बयान को जनता के बीच अपनी पैठ फिर से मजबूत करने की एक बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *