अल्मोड़ा/ जनपद के देघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया।
वहीं घायलों में गोपाल सिंह (24 वर्ष) पुत्र गब्बर सिंह और नरेन्द्र सिंह (18 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।