पिथौरागढ़, घास लेने जा रही महिला पर हमला करके गुलदार ने किया गंभीर रूप से घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के गौड़ियागांव में गुलदार के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम 46 वर्षीय निर्मला बिष्ट घास लेने के लिए खेतों की ओर जा रही थीं इसी बीच घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला करके घायल कर दिया हमले में उनके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण, बीजेपी के बड़े नेता पर लगे महिला उत्पीड़न के भिकियासैंण में गंभीर आरोप, बीजेपी से जुड़े मामले के चलते पुलिस ने भी कार्रवाई में की  देर परिणामस्वरूप आरोपी हुआ फरार।

घायल महिला के पति बलवंत सिंह ने बताया कि गांव की महिलाएं रोजाना की तरह चारा लेने खेतों की ओर जाती हैं उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वक्त से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही थी और इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक मवेशी को भी गुलदार ने अपना शिकार बनाया था। घटना की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना उन्होंने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम को गांव में भेज दिया गया है टीम द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य दीपिका बोहरा भी अस्पताल पहुंचीं और घायल महिला से मुलाकात की उधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और लोग अकेले घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अकेले बाहर न निकलें और जंगल की ओर जाने पर समूह में ही जाएं वहीं ग्रामीणों ने विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने घायल महिला को मुआवजा देने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है गौरतलब है कि जिले के गंगोलीहाट, बेरीनाग, थल, धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में गुलदार के हमलों की घटनाएं सामने आई हैं जिनमें कई मवेशियों को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *