अल्मोड़ा/ सोमेश्वर के निकटवर्ती मनान में एक युवक नदी में डूब गया। नदी से निकालकर युवक को प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक धौलछीना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था इसी बीच वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला।
इसके बाद युवक को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोकुल नेगी पुत्र हेम सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम उटिया थाना धौलछीना के रूप में हुई है।