मुख्यमंत्री धामी ने 1,11 लाख करोड़ का बजट किया पेश विस्तार से देखिए किसे क्या मिला।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गैरसैंण/ उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री धामी ने आज बजट पेश किया मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉 धाकड़ धामी की सरकार में वन माफियाओं के हौसले है बुलंद वन विभाग के अधिकारियों से छीन ले गए पकड़ा हुआ लोडर साथ में दे गए जान से मारने की धमकी।

इस बार मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष अनुपूरक बजट पेश किया था दरअसल पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री धामी ही संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां एक के बाद एक 5 वाहनों की हुई जबरदस्त भिंड़त सभी वाहनों में लगी आग एक महिला की हुई मौत एक दर्जन से अधिक घायल।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और आर्थिक चुनौतियों के बाद भी पिछले 25 साल में मातृ शक्ति कर्मठ अन्नदाता, युवा शक्ति की सक्रिय सहभागिता से विकास सुशासन और लोक कल्याण के मानक स्थापित किए।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग के होटल में मिला हरियाणा से घूमने आई महिला का शव महिला का पति और उसके साथ आया एक अन्य व्यक्ति फरार।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल गए या राज्य आंदोलन के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार से बढ़ाकर 7 हजार करने का प्रस्ताव किया गया है तथा जेल या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 से बढ़ाकर 5,500 रुपये किए जाने का प्रस्ताव किया।

मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट जानिए किसको क्या मिला

 मुख्यमंत्री ने सदन में 111703.21 का बजट पेश किया। यह पिछले बजट से 11.41 फीसदी ज्यादा है।

वित्तीय वर्ष 2026 – 27 के लिए बजट किया गया पेश

1 लाख 11 हजार 703.21 करोड रुपए का बजट किया गया पेश

विभागवार बजट प्रावधान

माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए 542.84 करोड़

उच्च शिक्षा विभाग के लिए 146.30 करोड़

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे केन्द्र सरकार का फूंका पुतला।

तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 98.50 करोड़

खेल विभाग के लिए 69.94 करोड़ रुपए

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 195.46 करोड़

पेयजल विभाग 1827.91 करोड़

आवास विभाग 291 करोड़

शहरी विकास विभाग 1401.85 करोड़

ग्रामीण विकास विभाग 1642.20 करोड़।

ख़बर अपडेट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *