रुद्रप्रयाग के होटल में मिला हरियाणा से घूमने आई महिला का शव महिला का पति और उसके साथ आया एक अन्य व्यक्ति फरार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/ यहां में घूमने आई एक महिला टूरिस्ट का शव एक होटल के कमरे के अंदर मिलने से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। घटना रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय की है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला शुक्रवार को अपने पति और एक अन्य युवक के साथ रुद्रप्रयाग घूमने आई थी। तीनों शहर के एक होटल में रुके हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर, दिल्ली 6 ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला

मृतका की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी 31 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। शनिवार शाम तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने और दरवाजा अंदर से बंद रहने पर होटल मालिक को शक हुआ। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो महिला कमरे के अंदर बेसुध पड़ी दिखाई दी। होटल मालिक ने तुरंत इसकी सूचना रुद्रप्रयाग कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उड़ान के बीच अचानक उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई खराबी श्रीनगर में कराई गई एमरजेंसी लैंडिंग।

होटल के रिकॉर्ड के मुताबिक महिला के साथ दो पुरुष भी रुके हुए थे जिनमें से एक उसका पति बताया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों ही व्यक्ति होटल से गायब हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के फरार होने से मामला और और ज्यादा संदिग्ध हो गया है। कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग और नाकाबंदी शुरू कर दी है। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *