उड़ान के बीच अचानक उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई खराबी श्रीनगर में कराई गई एमरजेंसी लैंडिंग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को देखते हुए पायलट ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर करा दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे केन्द्र सरकार का फूंका पुतला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के बीच हेलीकॉप्टर के सिस्टम में कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं। स्थिति को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाते हुए पायलट ने तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थान पर हेलीकॉप्टर उतारने का निर्णय लिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, बंद कमरे से आ रही जबरदस्त बदबू से खुला राज मां बेटे के मिलें बूरी तरह सडे गले शव पति फरार।

 हेलीकॉप्टर के उतरते ही प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई। निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह को तत्काल श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक घटना दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी ड्राइवर ने की बलात्कार की कोशिश युवती ने पूरी रात गुजारी छुपकर जंगल में।

सूत्रों के मुताबिक तकनीकी विशेषज्ञों की टीम हेलीकॉप्टर की विस्तृत जांच में जुट गई है और खराबी की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते इमरजेंसी लैंडिंग कराए जाने के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से बचाव हो गया। फिलहाल राज्यपाल के आगामी कार्यक्रमों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हेलीकॉप्टर की तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उड़ान और कार्यक्रमों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *