उत्तरकाशी में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे केन्द्र सरकार का फूंका पुतला।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उत्तरकाशी

उत्तरकाशी/ बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ रविवार को जिला मुख्यालय में कांग्रेस का आक्रोश फूट पड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए शहर के मुख्य मार्गों पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की खास बात यह रही कि कार्यकर्ता हाथों में खाली गैस सिलेंडर लेकर विरोध दर्ज कराने सड़कों पर उतरे जिसे देख राहगीर भी ठिठक गए।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग, बंद कमरे से आ रही जबरदस्त बदबू से खुला राज मां बेटे के मिलें बूरी तरह सडे गले शव पति फरार।

नगर में विशाल विरोध मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चौराहे पर मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

 रसोई का बिगड़ा गणित जनता महंगाई से त्रस्त

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। इससे मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है। इस जनाक्रोश प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे
कनकपाल सिंह परमार (पूर्व प्रमुख) कमल सिंह रावत (जिला संयोजक सेवा दल)

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण में खस्ताहाल और लापरवाह सिस्टम ने ली एक और जान।

शीशपाल पोखरियाल (प्रदेश उपाध्यक्ष आरजीपीएस) पपेंद्र नेगी (जिला संयोजक)

कविता जोगेला (पूर्व सभासद) मधु रावत, सूर्यबल्लभ नौटियाल

उत्तम सिंह गुसाई (अध्यक्ष व्यापार मंडल जोशियाडा)

सुधीश पंवार (प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस) और रमन कटैथ।

आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यह महज़ एक शुरुआत है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार ने बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेकर जनता को राहत नहीं दी तो आने वाले दिनों में कांग्रेस इस इस आंदोलन को जन-आंदोलन का रूप देकर और अधिक उग्र करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *