शर्मनाक घटना दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती के साथ टैक्सी ड्राइवर ने की बलात्कार की कोशिश युवती ने पूरी रात गुजारी छुपकर जंगल में।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

भवाली/ दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही युवती के साथ नशे में धुत टैक्सी चालक ने अपहरण कर उसके साथ छेडख़ानी करने के साथ ही दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट भी की युवती ने जंगल में सडक़ किनारे कलमठ में छिपकर जान बचाई। रात के अंधेरे में युवती नहीं मिली तो टैक्सी चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉गैरसैंण में होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली समीक्षा बैठक।

शुक्रवार की सुबह होने पर एक स्थानीय महिला की मदद से पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही बीडी पाण्डे जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी युवती बीती रात लगभग 12 बजे हल्द्वानी से नैनीताल आ रही थी। युवती टैक्सी में अकेली थी। जिला मुख्यालय नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर दूर हल्द्वानी रोड पर टैक्सी चालक ने कार राष्ट्रीय राजमार्ग के बजाय आडूखान को जाने वाली लिंक रोड की ओर से मोड़ दी और आगे जाकर रोक दी इसी बीच उसने युवती के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी युवती ने विरोध किया तो उसने युवती के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉पिथौरागढ़ में बेटे ने पिता व अपने भाई के सर पर किए ईंट से ताबड़तोड़ हमले पिता की हालत गंभीर।

युवती डर से जंगल की ओर भाग गई। काफी हो हल्ला करने पर टैक्सी चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद डरी युवती ने पूरी रात जंगल में बिताई। शुक्रवार सुबह आडूखान की एक महिला जब नैनीताल की ओर से आ रही थी तो युवती की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद महिला ने उसे पुलिस थाने पहुंचाया। सूचना पर तल्लीताल कोतवाली के एसओ मनोज नयाल, एसआइ बबिता तथा एसआइ सतीश उपाध्याय ने युवती की तहरीर पर अज्ञात टैक्सी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही युवती का बीडी पाण्डे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ नयाल ने बताया कि आरोपित चालक की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *