गैरसैंण में होने वाले विधानसभा बजट सत्र को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली समीक्षा बैठक।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गैरसैंण/ भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले आगामी विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत जनपद चमोली में की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में बेटे ने पिता व अपने भाई के सर पर किए ईंट से ताबड़तोड़ हमले पिता की हालत गंभीर।

बैठक में वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सत्र के दौरान आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, जिले के सल्ट में भाजपा नेता गिरीश कोटनाला ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन।

जिलाधिकारी ने दूरसंचार एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों एवं संपर्क मार्गों को यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु रखने तथा मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विद्युत, पेयजल, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त सत्र के दौरान आगंतुकों की सुविधा के लिए पेयजल, बायो-टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में बद्रीनाथ वन प्रभाग के जंगलों में लगी भीषण आग कई हैक्टेयर जंगल हुआ जलकर राख गांवों के समीप आग आने से ग्रामीण भयभीत।

संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार करने तथा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान सभी विभागों द्वारा आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाया जाएगा, ताकि सत्र का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉 रुद्रप्रयाग में काकड़ का शिकार करना 14 लोगों को पड़ गया भारी वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार , मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश , परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *